अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार बोइंग ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि हम ईरान एयर को एयर क्राफ्ट मैनुअल, डिजाइन और नेविगेशन चार्ट बेचे हैं।
गौरतलब है कि ईरान में 1979 में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद पहली बार अमेरिकी कंपनी ने ईरान एयर को विमान के पुर्जे बेचे हैं। व्यापार समझौते के बदले बोइंग को एक लाख बीस हजार अमेरिकी डॉलर मिले हैं।
यह व्यापार समझौता अप्रैल में अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से एक सीमित अवधि के लिए ईरान को सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले पुर्जे बेचने की अनुमति दिए जाने के बाद अमल में आया था।
बोइंग का कहना है कि विमानों के पुर्जे ईरान और छः विश्व शक्तियों के बीच जारी वार्ता से संबंधित अमेरिकी सरकार के निर्देशों के तहत बेचे गए हैं।
ईरान को नए विमानों की बिक्री पर अभी भी प्रतिबंध लगा है, बोइंग का कहना है कि भविष्य में भी वह ईरान को विमानों के पुर्जे बीच सकता है।
23 अक्टूबर 2014 - 18:05
समाचार कोड: 646403
बोइंग ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि हम ईरान एयर को एयर क्राफ्ट मैनुअल, डिजाइन और नेविगेशन चार्ट बेचे हैं।